Monday, November 14, 2011

Now we can Type In Sanskrit on Camputers

साफ्टवेयर की सहायता से अब हम आसानी से संस्कृत में कंपोजिंग कर सकेंगे। कंप्यूटर पर अब संस्कृत भाषा आने से संस्कृत को बढ़ावा मिलेगा। इसकी पहल करते हुए एसडी कालेज में छात्रों व प्रोफेसरों को संस्कृत में काम करने के लिए साफ्टवेयर पर काम करने बारे सिखाया गया।
एसडी कालेज में शनिवार को संस्कृत विभाग एवं कंप्यूटर विज्ञान पर संयुक्त कार्यशाला का दूसरा दिन रहा। कार्यशाला का आयोजन हरियाणा संस्कृत अकादमी द्वारा किया गया जिसका विषय ‘संगणक संस्कृतम’ रहा। कार्यशाला के दूसरे दिन साफ्टवेयर बारे जानकारी दी गई व सभी को प्रेक्टिकल भी कराया गया।
जेएनयू से आए नरेंद्र पाठक ने बताया कि संस्कृत में कंपोजिंग करने के लिए साफ्टवेयर तैयार किया गया है जो संस्कृत में टाइपिंग करने में सहायक है। सोफ्टवेयर से हम संस्कृत ही नहीं बल्कि अन्य दस भाषाओं में भी कंपोजिंग कर सकते हैं।
बंगाली, हिंदी, कर्नाटक, मराठी, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, उर्दू में कंपोजिंग कर सकते हैं। साफ्टवेयर में काम करना बेहद आसान है। इसके साफ्टवेयर को सीखने में मात्र
एक घंटे का समय लगता है। साफ्टवेयर की सहायता से इंग्लिश में लिखे हुए शब्द संस्कृत में बदल जाते हैं।
पंचतंत्र की कहानियां : जेएन यू में रिसर्च कर रहे कोलकाता के सुभाष चंद्र ने बताया कि अब इंटरनेट पर पंचतंत्र की कहानियां संस्कृत में मौजूद हैं। इसके साथ ही हम इंटरनेट पर संस्कृत के टैक्स्ट को लाने का प्रयास कर रहे हैं। संस्कृत सर्च इंजन व डिक्शनरी तैयार की जा चुकी है। अब तक वह पंजाब, यूपी व दिल्ली के स्कूल, कालेजों में जाकर इस साफ्टवेयर की जानकारी दे चुके हैं। यह साफ्टवेयर संस्कृत.जेएनयूएसीइन से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभी संस्कृत में मूवी के लिए बात की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR

Followers

About Designer

This Blog Design By Gaurav Chopra Passionate Blogger from Fatehabad District